पाकिस्तान में 2 दोषियों को फांसी

इस्लामाबाद, 28 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो दोषियों को मंगलवार तड़के फांसी दे दी गई। रमजान के पवित्र माह की वजह से देश में मृत्युदंड पर रोक लगी हुई थी, जिसे रमजान के समाप्त होते ही हटा दिया गया।

समाचार पत्र ‘डॉन’ के मुताबिक, मुल्तान और अटक की जेलों में अख्तर हुसैन और करीम को फांसी दे दी गई।

साल 1999 में हत्या के एक मामले में सत्र अदालत ने हुसैन को मृत्युदंड सुनाया था। करीम भी 2003 में हत्या के अपराध में दोषी पाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493