पाकिस्तान में 27 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

इस्लामाबाद, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी अधिकारियों ने 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। मछुआरों को पाकिस्तानी जल क्षेत्र में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पाकिस्तान रेडियो द्वारा रविवार को जारी

रपट के अनुसार, पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने कहा है कि अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में मछुआरों की नौकाएं भी जब्त कर ली गई हैं।

भारत और पाकिस्तान अक्सर एक-दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं। उन्हें कुछ अवधि तक हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493