हरिद्वार, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के चार राज्यों में हजारों कार्यकर्ताओं ने रविवार को गंगा घाटों की सफाई अभियान में हिस्सा लिया।
सफाई अभियान का आयोजन करने वाले धार्मिक समूह गायत्री परिवार के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, बिहार के पटना साहिब और उत्तर प्रदेश तथा झारखंड के 200 घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य घाटों की सफाई करना और धार्मिक नदी को साफ रखने के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
ऋषिकेश और हरिद्वार के साथ-साथ इलाहाबाद तथा वाराणसी में भी इस अभियान के तहत सबसे अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
dharmpath.com dharmpath