हवाई हमले में अलकायदा कमांडर मारा गया

दाना कस्बे में यह हवाई हमला उस सयम हुए जब अब्दुल-मुशेन अल-शेख अपने दो अन्य साथियों के साथ वाहन से कहीं जा रहा था। इस हमले में अल-शेख मारा गया।

नुसरा फ्रंट ने कहा है कि अल-शेख एक बड़ा कमांडर था। संगठन ने कहा कि उसे शुक्रवार को निशाना बनाया गया।

सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हवाई हमला रूस ने किया है या अमेरिका ने।

अल-शेख 2004 से ही सऊदी अरब और अमेरिका दोनों देशों के वांछितों की सूची में था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493