पाकिस्तान में 3 दिवसीय पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू

इस्लामाबाद, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तीन दिवसीय पोलियो टीकाकरण अभियान शनिवार को शुरू हो गया।

‘डान’ की एक रपट के मुताबिक, प्रांत के 13 जिलों में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को टीकाकरण अभियान के तहत पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

पोलियो निगरानी शाखा के मुताबिक, अभियान प्रांत के पेशावर, चरसड्डा, मरदान, नाउशेरा, स्वात, कोहाट, बन्नू, हंगू, कारक, डेरा इस्माइल खान, लक्की मारवत, टैंक तथा तोरघर में शुरू हुआ।

टीकाकरण अभियान के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, क्योंकि पूर्व में इस अभियान से जुड़ी कई टीमों पर आतंकवादी हमले हो चुके हैं।

पाकिस्तान के फाटा व खैबर पख्तूनख्वा को पोलियो विषाणु का केंद्र करार दिया गया है।

पाकिस्तान दुनिया के उन तीन देशों में शामिल है, जहां पोलियो के मामले लगातार सामने आते रहते हैं।

इस साल खैबर पख्तूनख्वा में पोलियो के 15 मामले, फाटा में 11 मामले, बलूचिस्तान में छह, जबकि सिंध में चार मामले सामने आए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493