ब्रिटेन के गुरुद्वारे में लूट, हजारों पाउंड का नुकसान

लंदन, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के क्राउले शहर में स्थित एक गुरुद्वारे से लुटेरों ने 2,500 पाउंड से अधिक कीमत के स्वर्ण निर्मित धार्मिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल होने वाली कलाकृतियां चुरा ली और गुरुद्वारे को हजारों पाउंड की क्षति पहुंचाई है।

क्राउले एंड हॉर्ले आब्जर्वर ने ससेक्स पुलिस के प्रवक्ता के हवाले से कहा शुक्रवार को कहा, “पुलिस क्राउले के स्पेंसर्स रोड पर स्थित एक गुरुद्वारे में हुई लूट की घटना की जांच कर रही है। यह घटना 25 सिंतबर की रात 7.15 से लेकर 26 सितंबर तड़के 3.30 बजे के बीच हुई।”

प्रवक्ता ने कहा, “गुरुद्वारे का एक बाहरी दरवाजा और अंदर के कई दरवाजों जबरन खोला गया था और एक तिजोरी और आलमारियां तोड़ी गई थीं। कुल 2,500 पाउंड मूल्य की सोने की कलाकृतियां और नकदी चोरी हुई थी।”

तिजोरी को तोड़ने के लिए लुटेरों ने हाइड्रोलिक उपकरणों का इस्तेमाल किया था। स्वर्ण कलाकृतियां तिजोरी में ही रखी हुई थीं।

क्राउले स्थित चैरिटी श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे के सचिव मोहिंदर गलोवालिया ने कहा, “(कलाकृतियों को वापस खरीदने और गुरुद्वारे को हुई क्षति का मरम्मत कराने में) हमें हजारों पाउंड खर्चने पड़ेंगे।”

पुलिस ने गुरुद्वारे में हुई लूट के बारे में जानकारी देने के लिए जनता से अपील की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493