पाकिस्तान में 4 पुलिसकर्मियों की हत्या

कराची, 12 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची शहर में बुधवार को एक मोटरसाइकिल पर आए बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा चार पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।

हमले के वक्त पुलिसकर्मी एक होटल में दोपहर का खाना खा रहे थे।

समाचारपत्र ‘डॉन’ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कोरांगी नईम अहमद शेख के हवाले से कहा कि हमले में सहायक उप-निरीक्षक और तीन अन्य पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493