स्नूकर : विश्व चैम्पियनशिप में आडवाणी की 13वीं खिताबी जीत

कराची, 12 अगस्त (आईएएनएस)। शीर्ष भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर खिलाड़ी पंकड आडवाणी ने बुधवार को अपने खिताब का सफलतापूर्व बचाव करते हुए वर्ल्ड 6-रेड चैम्पियनशिप खिताब जीत लिया।

आडवाणी ने फाइनल मुकाबले में चीन के यान बिंगटाओ को 6-2 से मात देकर करियर का 13वां विश्व चैम्पियनशिप खिताब हासिल किया।

आडवाणी को हालांकि बांगटाओ के खिलाफ कड़ा संघर्ष करना पड़ा। अंतत: आडवाणी, बांगटाओ को 37-21, 57(30)-0, 32-29, 0-66(66), 6-38(37), 48-0, 75(71)-0, 40(35)-28 के अंतर से हराने में कामयाब रहे।

बेस्ट ऑफ-11 वाले फाइनल चरण में आडवाणी ने शानदार शुरुआत करते हुए बांगटाओ पर 3-0 की बढ़त ले ली थी। लेकिन बांगटाओ ने वापसी करते हुए अगले दो फ्रेम जीत लिए और इस दौरान 66 का ब्रेक हासिल किया।

आडवाणी ने इसके बाद जबरदस्त पलटवार करते हुए बिना एक भी अंक गंवाए अगले दोनो फ्रेम अपने नाम कर लिए।

इसके बाद सातवें फ्रेम में आडवाणी ने 71 का ब्रेक निकालते हुए खिताबी जीत का अंतर एक फ्रेम कर लिया।

आखिरी फ्रेम में बिंगटाओ ने 28-5 की अच्छी बढ़त ले रखी थी, लेकिन यह उनके लिए आखिरी बढ़त साबित हुई और आडवाणी ने 35 के ब्रेक के साथ फ्रेम अपने नाम कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493