पाकिस्तान में 8 मजदूरों की मौत

इस्लामाबाद, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुवार को करंट लगने की वजह से कम से कम आठ मजदूरों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

‘डॉन ऑनलाइन’ के मुताबिक, मुजफ्फरगढ़ जिले में नौ मजदूर एक नलकूप के निर्माण कार्य में व्यस्त थे तभी बोरिंग वेल में इस्तेमाल किए जाने वाले एक पाइप के बिजली के संपर्क में आने पर इन लोगों को करंट लग गया।

करंट लगने से सात निर्माण कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493