पाकिस्तान में 88 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

इस्लामाबाद, 21 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) ने शनिवार को कथित तौर पर देश की जल सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में 88 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा, “भारतीय मछुआरों को अरब सागर के पाकिस्तानी जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया था।”

अधिकारी ने कहा कि एमएसए ने 18 नावों को भी जब्त किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए मछुआरों के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा 3/4 और मत्स्य अधिनियम की धारा 3/9 के तहत मामला दर्ज किया है।

पिछले तीन महीनों में मछुआरों की गिरफ्तारी की यह तीसरी घटना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493