काबुल, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में एक अमेरिकी ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में जमीन पर किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नाटो के नेतृत्व वाले रिसोल्यूट सपोर्ट (आरएस) मिशन ने रविवार को कहा, “कंधार में शनिवार रात एक मानव रहित विमान (यूएवी) दुर्घनाग्रस्त हो गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। इलाके में किसी आतंकवादी गतिविधि की कोई खबर नहीं है।”
मिशन ने कहा कि दुर्घटना की जांच जारी है।
तालिबान की जन्मस्थली और इस कट्टरपंथी समूह का गढ़ रह चुका कंधार पिछले कई सालों से आतंकवाद की चपेट में है।
dharmpath.com dharmpath