हिमाचल रोडवेज की दिल्ली, हरियाणा बस सेवाएं रद्द

शिमला, 21 फरवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश ने हरियाणा में जाटों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली और हरियाणा के लिए चलने वाली हिमाचल सड़क परिवहन निगम की बस सेवा फिलहाल रोक दी है।

परिवहन मंत्री जी. एस. बाली ने रविवार को कहा कि जब तक हरियाणा सरकार से बसों और यात्रियों की सुरक्षा का आश्वासन नहीं मिल जाता, बस सेवाएं रद्द रहेंगी।

उन्होंने एक बयान में यात्रियों को हरियाणा से गुजरने वाली बसों के संचालन की स्थिति जानकर यात्रा संबंधी कोई भी योजना बनाने की सलाह दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493