पाकिस्तान : विवादित कार्टून के खिलाफ प्रस्ताव पारित

इस्लामाबाद, 15 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान की संसद ने फ्रांस की साप्ताहिक व्यंग्य पत्रिका चार्ली हेब्दो द्वारा प्रकाशित पैगंबर मोहम्मद के विवादित कार्टून के खिलाफ सर्वसम्मति से गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित किया।

समाचार वेबसाइट डान की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेल मंत्री साद रफीक ने प्रस्ताव को पेश किया और नेशनल एसेंबली में उसे पढ़कर सुनाया।

प्रस्ताव में इस्लामी सहयोग संगठन व यूरोपीय संघ सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से यह आह्वान किया गया है कि वह ऐसी सामग्री के प्रकाशन के खिलाफ कार्रवाई करे।

प्रस्ताव के मुताबिक, “ये कार्टून सभ्यताओं के मध्य गलतफहमी पैदा करने की साजिश है।”

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह पेरिस में इस पत्रिका के कार्यालय पर हमला कर 12 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। कहा गया कि कुछ वर्ष पहले छपे पैगंबर के विवादित कार्टून को लेकर यह हमला किया गया। इस घटना के बाद कल (बुधवार) फिर इस पत्रिका ने विवादित कार्टून को अपनी पत्रिका के ताजा अंक में प्रकाशित किया।

कार्यालय पर हमले की जिम्मेदारी यमन स्थित अलकायदा शाखा ने ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493