मप्र : सौतेली बेटी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या

ग्वालियर, 15 जनवरी (आईएएनएस)। ग्वालियर में शराब के नशे में धुत एक पिता अपनी छह वर्षीय सौतेली बेटी के लिए हैवान बन गया और उसने डंडे से पीट-पीटकर मासूम को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मुरार थाने के गंगा माई संतर इलाके का है। बताया गया है कि बुधवार की शाम को पूर्वी नाम की बच्ची अपने रिश्तेदार के घर गई थी यह बात उसके सौतेले पिता राजेश नामदेव का नागवार गुजरी। राजेश ने दो माह पहले ही आशा से शादी की है और ऑटो चलाता है। नशे में धुत्त राजेश ने बेटी पूर्वी की डंडे से पिटाई कर दी।

आशा ने बताया है कि पूर्वी को इलाज के लिए अस्पताल ले गई तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। बाद में पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493