पेशावर, 20 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में स्थित एक विश्वविद्यालय में बुधवार को हुए आतंकवादी हमले में पांच लोग घायल हो गए हैं।
समाचार पत्र ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र के चरसद्दा शहर के बच्चा खां विश्वविद्यालय परिसर के भीतर भारी गोलीबारी हुई। कई लोगों ने विस्फोटों की आवाज भी सुनी।
सरकारी टेलीविजन चैनल पीटीवी ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि तीन बंदूकधारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में घुस कर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा बलों के जवान बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
विश्वविद्यालय परिसर के भीतर फंसी एक महिला ने समाचार-पत्र ‘डॉन’ के संवाददाता को बताया कि गोलीबारी जारी है। उन्होंने मदद की अपील की।
dharmpath.com dharmpath