जम्मू एवं कश्मीर में मुठभेड़, 2 आतंकवादी मरे

श्रीनगर, 20 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

यहां एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज (बुधवार) नैना बटपोरा गांव में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकवादी मारे गए। उनकी पहचान रियाज नाइक और लतीफ डार के रूप में हुई है।”

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा ठिकाने के रूप में इस्तेमाल किया गया घर मुठभेड़ में तहस-नहस हो गया।

अधिकारी ने कहा, “हमें तीसरे आतंकवादी का शव मलबे में दबे होने का अनुमान है।”

आतंकवादियों के इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मंगलवार शाम 55 राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) की 182 व 183वीं बटालियन और विशेष ऑपरेशन समूह के जवानों ने नैना बटपोरा में अब्दुल सलाम वानी के घर को घेर लिया।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को हथियार डालने के लिए कहा, जिस पर उन्होंने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी और उसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493