पाकिस्तान : शांति समिति के 5 सदस्यों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खबर एजेंसी में संदिग्ध आतंकवादियों ने एक सरकारी शांति समिति के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी।

इस्लामाबाद, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खबर एजेंसी में संदिग्ध आतंकवादियों ने एक सरकारी शांति समिति के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी।

डॉन ऑनलाइन द्वारा सोमवार को जारी रपट के अनुसार, सुरक्षा सूत्रों ने कहा, “संदिग्ध आतंकवादियों ने बारा शांति समिति के सदस्यों को अगवा किया और बाद में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।”

रपट में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि हत्या कब की गई।

सूत्रों ने कहा कि हत्या करने वाले आतंकवादी लश्कर-ए-इस्लाम समूह से संबधित थे।

देश के कंबर खेल क्षेत्र में भी शांति समिति के सदस्यों को अतीत में कई बार निशाना बनाया जा चुका है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493