पाकिस्तान : शिवसेना के खिलाफ पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पेश

इस्लामाबाद, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की विधानसभा में सोमवार को पेश एक प्रस्ताव में भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट अधिकारियों के खिलाफ शिवसेना के आंदोलन की निंदा की गई।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के फैज मलिक ने यह प्रस्ताव पंजाब विधानसभा के सचिवालय में दाखिल कराया है।

प्रस्ताव में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के दफ्तर में शिवसेना के हंगामे की निंदा करने के साथ ही पाकिस्तान की संघीय सरकार से मौजूदा हालात का संज्ञान लेने का आग्रह किया गया है।

प्रस्ताव में सरकार से आग्रह किया गया है कि वह संयुक्त राष्ट्र से संपर्क कर शिवसेना को आतंकवादी संगठन घोषित कराने की पहल करे।

शिवसेना के कई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुंबई स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्यालय में घुसकर हंगामा किया और बोर्ड अध्यक्ष शशांक मनोहर और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।

इस घटना की वजह से बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच क्रिकेट श्रृंखला शुरू करने पर वार्ता नहीं हो सकी।

शिवसेना ने कहा है कि वह भारत-पाकिस्तान क्रिकेट श्रृंखला नहीं होने देगी। इस श्रृंखला के लिए बीसीसीआई ने पाकिस्तान बोर्ड के साथ समझौता किया हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493