टेनिस : जोकोविक विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर कायम

मेड्रिड, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। हाल ही में चीन ओपन और शंघाई मास्टर्स खिताब जीतने वाले सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक सोमवार को जारी पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं।

जोकोविक ने शंघाई मास्टर्स के साथ वर्ष का नौवां खिताब अपने नाम किया और उनके करियर का यह 57वां खिताब रहा।

जोकोविक के खिलाफ शंघाई मास्टर्स फाइनल मैच खेलने वाले फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा के रूप में एटीपी की ताजा रैंकिंग में शीर्ष-10 में एकमात्र बदलाव हुआ।

सोंगा ने पांच स्थानों की छलांग लगाते हुए एक साल से भी अधिक अंतराल के बाद दोबारा शीर्ष-10 में प्रवेश करने में सफल रहे।

एटीपी रैंकिंग :

1. नोवाक जोकोविक (सर्बिया) – 16,785 अंक

2. एंडी मरे (ब्रिटेन) – 8,750 अंक

3. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) – 8,430 अंक

4. स्टानिस्लास वावरिंका (स्विट्जरलैंड) – 6,630 अंक

5. टॉमस बर्डिख (चेक गणराज्य) – 4,840 अंक

6. की निशिकोरी (जापान) – 4,705 अंक

7. राफेल नडार (स्पेन) – 4,330 अंक

8. डेविड फेरर (स्पेन) – 3,805 अंक

9. मिलॉस राओनिक (कनाडा) – 2,820 अंक

10. जो विल्फ्रेड सोंगा (फ्रांस) – 2,590 अंक

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493