पाकिस्तान : सड़क दुर्घटना में 9 की मौत

इस्लामाबाद, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान में एक सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित, एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रपटों से मिली।

जियो न्यूज की रपट के मुताबिक, सूत्रों से जानकारी के अनुसार, कराची के बाल्दिया शहर में रविवार रात एक वैन और एक डंपर ट्रक के बीच हुए भिड़ंत में छह लोगों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था।

पुलिस ने डंपर के चालक को गिरफ्तार कर लिया है, उसे दुर्घटना का जिम्मेदार बताया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493