पाकिस्तान : सिंध असेंबली की कार्यवाही के सजीव प्रसारण पर रोक

इस्लामाबाद, 13 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की असेंबली ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं के मद्देनजर लाइव मीडिया कवरेज पर सोमवार को पाबंदी लगा दी।

सिंध असेंबली के अध्यक्ष आगा सिराज दुर्रानी ने कहा कि मीडिया प्रतिनिधियों को दिए गए सभी पास वापस ले लिए गए हैं।

अप्रैल महीने में एक निजी चैनल का सदस्य अपने कपड़े में बंदूक छिपाकर असेंबली में घुस गया था। चैनल ने कहा था कि उसने ऐसा असेंबली की बदहाल सुरक्षा व्यवस्था को दर्शाने के लिए किया था।

मीडियाकर्मी ने बाद में बंदूक निकालकर उसे अध्यक्ष के समक्ष रख दिया था। इसके बाद मीडिया टीम को गिरफ्तार कर लिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493