नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। फिल्म और फैशन उद्योग के लिए नई प्रतिभाओं की खोज और उन्हें एक मंच प्रदान कराने के लिए मिस्टर नॉर्थ इंडिया 2016 मैनहंट का आयोजन 19 जून को छत्तरपुर के एक होटल में होगा।
लियो एडवरटाइजिंग एंड इवेंट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक मनीष कांत ने दिल्ली के रोहिणी स्थित किंग मॉल में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी।
इस संवाददाता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल’ फेम अभिनेत्री कंचन तोमर, फिल्म ‘टिकट टू बॉलीवुड’ फेम अभिनेता सन्नी सचदेवा सहित सभी प्रतिभागी उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के अंतर्गत लगभग 20 शहरों से ऑडिशन के बाद लगभग 30 प्रतिभागियों को फाइनल में भेजा गया है।
dharmpath.com dharmpath