प्रिटोरिया, 13 जून (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के पैरालम्पिक धावक आस्कर पिस्टोरियस को उनकी प्रेमिका और मॉडल रीवा स्टीनकैंप की हत्या के मामले में दी जाने वाली सजा के लिए अंतिम सुनवाई सोमवार से शुरू होगी।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें इस मामले में 15 साल की कैद की जेल हो सकती है, लेकिन अपनी प्रेमिका की हत्या के मामले में पहले की जेल में कुछ समय गुजार चुके आस्कर की सजा कम हो सकती है।
इस मामले की सुनवाई पूरे सप्ताह जारी रह सकती है और शुक्रवार को इसका परिणाम आने की उम्मीद है।
आस्कर (29) ने फरवरी 2013 को अपनी प्रेमिका को चार गोली मारी थी, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
‘ब्लेडरनर’ के नाम से लोकप्रिय आस्कर शुरू से ही यह कहते हुए आ रहे हैं कि उन्होंने एक घुसपैठिए को गोली मारी थी।
आस्कर को इस मामले में पहले पांच साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन अभियोजन पक्ष की ओर से की गई अपील के बाद इस सजा को हटा दिया गया।
ऑरिजनल ट्रायल जज थोकोजिले मासिपा इस पूरे सप्ताह दोनों-अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनेंगे। इसमें आस्कर भी गवाही दे सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath