श्रद्धा के इंस्टाग्राम पर 70 लाख फॉलोअर्स

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। हाल में ‘बागी’ फिल्म में नजर आईं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 70 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। इससे वह काफी खुश हैं।

श्रद्धा ने प्रशंसकों के लिए ट्विटर पर अपनी एक सेल्फी पोस्ट की और लिखा, “इंस्टाग्राम पर 70 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। प्यार का अहसास हो रहा है।”

‘तीन पत्ती’ से हिंदी सिनेजगत में कदम रखने वाली श्रद्धा ने ‘आशिकी 2’, ‘एक विलेन’ और ‘बागी’ सरीखी सफल फिल्में दी हैं।

वह फिलहाल मोहित सूरी की आने वाली फिल्म ‘हाफ गर्ल्डफ्रेंड’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर हैं। श्रद्धा ‘रॉक आन 2’ व ‘ओके जानू’ में भी नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493