तेहरान, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान सीमा के पास सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में कम से कम आठ ईरानी सीमा रक्षकों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी है।
समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने सिस्तान-बलूचिस्तान के डिप्टी गवर्नर अली असगर मीरशेकरी के हवाले से बताया कि पाकिस्तानी सीमा से ईरान में दाखिल हुए आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में ईरान के सीमावर्ती क्षेत्र नीगुर में आठ सीमा सुरक्षाबलों की मौत हो गई।
नीगुर ईरान के दक्षिण में स्थित चबहर काउंटी के दश्तियारी जिले में है।
इस मुठभेड़ में ईरानी बलों ने तीन हमलावरों को भी मार गिराया।
सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में इस तरह के हमले होते रहते हैं। आतंकवादी यहां हमले कर पड़ोसी देश पाकिस्तान भाग जाते हैं।
dharmpath.com dharmpath