पाकिस्तान से वार्ता बहाल करने को भारत ने की पहल : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। भारत ने पाकिस्तान के साथ वार्ता प्रक्रिया बहाल करने के लिए पहल की है, जिसमें मुख्य जोर आतंकवाद के मुद्दे पर होगा।

विदेश मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने पाकिस्तान के साथ वार्ता प्रक्रिया फिर शुरू करने के लिए पहल की है। इस प्रकार आतंकवाद से संबंधित मुद्दों के समाधान पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत ने दक्षिण एशिया में शांति व विकास की साझा प्रतिबद्धता को दोहराया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ पॉलिसी ने अप्रैल 2015 से मार्च 2016 के बीच नई दिल्ली के बाकी दुनिया के साथ संबंधों में नई ऊर्जा, उत्साह व योजना में योगदान दिया है।

सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, “नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी के तहत इस दौरान सर्वाधिक नजदीकी पड़ोसी सर्वाधिक ध्यान देनेवाले क्षेत्र में रहा।”

रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य करने को लेकर औपचारिक व अनौपचारिक दोनों रूपों में उच्च स्तरीय संपर्क अर्थपूर्ण वार्ता का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

इसके मुताबिक, “बांग्लादेश के साथ सीमा समझौते (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2015 में यात्रा के दौरान हस्ताक्षरित) ने न केवल सीमा के दोनों ओर के क्षेत्रों में रहनेवाले लोगों के बीच आशा की किरण नहीं पैदा की है, बल्कि दोनों देशों के बीच विश्वास पैदा किया है।”

रिपोर्ट के मुताबिक, “साल 2015 में प्रधानमंत्री की चीन यात्रा द्विपक्षीय संबंधों में मील का पत्थर साबित हुई।”

इस अवधि में विश्व की अन्य शक्तियों जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान व रूस के साथ संबंधों को एक नई दिशा मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493