पाकिस्तान हवाई हमले में 8 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कबायली इलाके खैबर एजेंसी में शुक्रवार को हवाई हमले में आठ आतंकवादियों को मार गिराया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान वायुसेना के विमानों ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा से सटे अर्ध-स्वायत्त कबायली क्षेत्र खैबर एजेंसी में आतंकवादियों के दो ठिकानों पर हवाई हमले किए।

इस हमले में कई आतंकवादी घायल भी हो गए।

सेना ने अभी मारे गए आतंकवादियों की पहचान उजागर नहीं की है, लेकिन इस क्षेत्र को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान की गतिविधि का गढ़ माना जाता है।

गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में खबर एजेंसी से आतंकवादियों के सफाये के लिए खैबर अभियान चलाया गया था।

दो चरणों में चलाए गए इस अभियान में अभी तक 500 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं और 400 से अधिक ने आत्मसमर्पण किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493