नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। पटियाला हाउस न्यायालय में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पेशी के मद्देनजर शुक्रवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अधिकारियों ने कहा कि विशेष सुरक्षा गार्ड (एसपीजी) और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने न्यायालय परिसर का दौरा किया और पूरे परिसर की सुरक्षा बंदोबस्त का निरीक्षण किया।
न्यायालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी की शिकायत पर शनिवार (19 दिसंबर) को सोनिया और राहुल को अदालत में पेश होने के निर्देश दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath