पीएसजी में है मेसी के साथ करार की क्षमता : मारिया

पेरिस, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। पेरिस सेंट जर्मेन के विंगर एंजेल डी मारिया का मानना है कि उनके क्लब के पास अर्जेटीना फुटबाल दिग्गज लियोनेल मेसी के साथ करार करने के लिए पर्याप्त धन है।

पेरिस, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। पेरिस सेंट जर्मेन के विंगर एंजेल डी मारिया का मानना है कि उनके क्लब के पास अर्जेटीना फुटबाल दिग्गज लियोनेल मेसी के साथ करार करने के लिए पर्याप्त धन है।

अर्जेटीना के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने माना की किसी भी करार से काफी धन की हानि हो सकती है, लेकिन पीएसजी चार बार के ‘वर्ल्ड फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार विजेता मेसी के साथ करार के लिए वित्तीय रूप से सशक्त है।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, मारिया ने कहा, “मुझे आशा है कि पीएसजी एक दिन मेसी को पेरिस ले ही आएगा। सबकुछ संभव है। यह बस धन की बात है। मेसी जैसे खिलाड़ी के साथ करार के लिए काफी धन लगेगा।”

मारिया ने कहा, “अगर मेसी क्लब में शामिल हो जाते हैं, तो लीग 1और फ्रेंच फुटबाल के लिए काफी अच्छा होगा।”

बार्सिलोना के लिए खेलने वाले मेसी वर्तमान में क्लब वर्ल्ड कप के लिए जापान में हैं और जनवरी में पता चलेगा कि फीफा का प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘बैलन डी ओर’ का पुरस्कार नेमार, रोनाल्डो और मेसी में से किसको मिलता है।

मारिया को आशा है कि इस बार का पुरस्कार मेसी को मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493