पाकिस्तान हवाई हमलों में 22 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान इलाके में सैन्य लड़ाकू जेट विमानों द्वारा आतंकवादियों के ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 22 आतंकवादियों की मौत हो गई।

इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के ट्विटर पृष्ठ के मुताबिक, ये हवाई हमले बुधवार शाम को किए गए, जिसमें उत्तरी वजीरिस्तान के दत्ता खेल क्षेत्र के आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया था। इसमें हथियारों और गोला बारूद का एक बड़ा जत्था भी शामिल था।

सेना के मुखपृष्ठ ‘आईएसपीआर’ के मुताबिक, हवाई हमलों में मारे गए आतंकवादियों में तीन संदिग्ध आत्मघाती हमलावर भी थे।

तहरीक-ए-तालिबान द्वारा 16 दिसंबर को पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल में हमले के बाद सेना ने पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियान ‘जर्ब-ए-अज्ब’ को तेज कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493