एशियाई बैडमिंटन : सायना, सिंधु क्वार्टर फाइनल में, कश्यप की हार

वुहान (चीन), 23 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन स्टार भारत की सायना नेहवाल, भारत की पीवी सिंधु 200,000 डॉलर इनामी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में गुरुवार को अपने-अपने प्रीक्वार्टर फाइनल मैच जीतने में सफल रहीं लेकिन पुरुष एकल खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप को हार का सामना करना पड़ा।

सायना ने तीसरे दौर में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-14, 10-21, 21-10 से हराया। यह मैच एक घंटे सात मिनट चला। सायना को शुरुआती दो राउंड में वॉकओवर मिला था।

अगले दौर में सायना का सामना पांचवीं वरीय चीनी ताइपे की जु यिंग ताए से होगा।

आठवीं वरीय सिंधु ने मकाउ की तेंग इयोक यू को 21-8, 21-9 से हराकर अंतिम-8 दौर में जगह बनाई। यह मैच 20 मिनट चला।

अगले दौर में सिंधु का सामना शीर्ष वरीय चीन की ली जुइरेई से होगा।

कश्यप को चीन के सातवें वरीय झेंगमिंग वांग के हाथों हार मिली। कश्यप 67 मिनट तक चले मैच के बाद 23-21, 17-21, 8-21 से हार गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493