त्रिपुरा में बीमार महिला ने खुदकुशी की

अगरतला, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। त्रिपुरा में लंबे समय से उदर की बीमारी से परेशान एक 45 वर्षीया महिला ने निराश होकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने पेट को चीर डाला था।

सोनामुरा निवासी सेली खातुन ने एक तेज ब्लेड से अपने पेट में चीरे लगाए थे।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “महिला के परिजनों ने हमें बताया कि बीमारी से निजात पाने के लिए उसने अपने पेट को चीर डाला.. जिससे उसकी मौत हो गई।”

मृतका पांच बच्चों की मां है। उसे लंबे समय से उदर की बीमारी थी और वह कई डॉक्टरों को भी दिखा चुकी थी।

मृतका के पति ममीन मिया ने बताया, “मैंने सब कुछ किया.. डॉक्टरों ने जैसा कहा मैंने किया। अपनी पत्नी की बीमारी ठीक करने के लिए मैंने इलाज में लाखों खर्च किए। डॉक्टर उसकी बीमारी का पता भी नहीं लगा पाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493