प्राधिकरण के मुख्य जिन शूडोंग के अनुसार शहर में जल पारगम्य ईंटें, जलमग्न खेत तथा बारिश के पानी के पुनर्चक्रण जैसी सुविधाओं को व्यापक रूप से अपनाया जा रहा है।
जिन ने कहा कि शहर में 2015 के दौरान 16.2 करोड़ क्यूबिक मीटर बारिश के पानी को पुनरावर्तित कर उपयोग में लाया गया।
बीजिंग चीन के ‘स्पंज शहरों’ में से एक है।
शहरी नियोजन अधिकारियों का कहना है कि शहर में पानी की कमी को दूर करने के लिए अधिक झीलों, फिल्टरेशन पूल और पारगम्य सार्वजनिक स्थलों का निर्माण किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath