पापा संग ‘अच्छी स्क्रिप्ट’ पर ही काम करेंगे टाइगर

मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कहा कि भले ही वह अपने पिता और अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ काम करने को बेताब नहीं हैं, लेकिन ‘अच्छी स्क्रिप्ट’ आने पर वह उनके साथ काम करना पसंद करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह पिता जैकी श्रॉफ के साथ काम करना पसंद करेंगे, इस पर टाइगर ने आईएएनएस से कहा, “अभी मैं कम से कम सात से आठ सालों तक अपने पिता के साथ काम करना नहीं चाहता। लेकिन अगर अच्छी स्क्रिप्ट आती है तो मैं निश्चित रूप से उनके साथ काम करना पसंद करूंगा।”

टाइगर ने अभिनेत्री कृति सैनन के साथ 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उनके मारधाड़ वाले दृश्यों की काफी प्रशंसा की गई थी।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह एक्शन फिल्म करना चाहते हैं? इस पर टाइगर ने कहा, “फिल्म ‘हीरोपंती’ एक्शन फिल्म नहीं थी, यह पारिवारिक ड्रामा थी लेकिन दर्शकों ने इसके कुछ एक्शन सीक्वेंस को सराहा। मेरी अगली फिल्म ‘फ्लाइंग जाट’ है, जिसमें आप मुझे कॉमेडी करते हुए देखेंगे।”

अभिनेता आज (शुक्रवार) रिलीज हुई फिल्म ‘बागी : ए रेबेल फॉर लव’ में भी कुछ एक्शन सीन करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493