नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धूप निकली हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। शाम तक धुंध रह सकती है।”
अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 35 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath