पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी

सिडनी, 5 मई (आईएएनएस)। पापुआ न्यू गिनी के कोकोपो से 139 किलोमीटर दक्षिण में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद यहां सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 आंकी गई।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र शुरुआत में 5.6 डिग्री दक्षिणी अक्षांश और 152.1 डिग्री पूर्वी देशांतर पर सतह से 10 किलोमीटर गहराई में पाया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, यूएएसजीएस ने भूकंप के केंद्र में 300 किलोमीटर के दायरे में भयंकर सुनामी के खतरे की चेतावनी जारी है।

सुनामी से पापुआ न्यू गिरी, सोलोमन द्वीप, इंडोनेशिया, वनुआतु, फिजी, फिलीपींस और आसपास के देश प्रभावित हो सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493