पटना, 5 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के लगभग सभी जिलों में मंगलवार को तेज धूप और गर्म पछुआ हवाओं ने गर्मी बढ़ा दी है। राज्य के तापमान में भी बढ़त दर्ज की गई।
राजधानी पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आनेवाले दो-चार दिनों में तापमान और बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ए़ क़े सेन ने मंगलवार का बताया, “अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम साफ रहेगा और धूप तेज होगी। अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। पटना का मंगलवार को अधिकतम तामपान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।”
राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में, भागलपुर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 23.7 डिग्री और पूर्णिया का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, गया का 42.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath