पायलट का शव रूस को सौंपेगा तुर्की

दावुतोग्लु ने यूरोपीय संघ-तुर्की सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले अंकारा एसेनबोगा हवाईअड्डे पर कहा कि पायलट के शव को रूस के सुपुर्द करने से पहले रूढ़ीवादी परंपरा से तैयार किया जाएगा। तुर्की के दो जेट विमानों एफ-16 ने रूस के विमान को निशाना बनाया था, जिसमें रूसी पायलट की मौत हो गई थी।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सीरिया में विभिन्न गठबंधन अलग-अलग उद्देश्यों से संचालित हैं। क्षेत्र में सूचनाएं साझा करने और समन्वय के अभाव में रूस के जेट विमान को गिराए जाने जैसी घटनाएं आगे भी हो सकती हैं।

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एडरेगान ने कहा, “हमें इस घटना पर अत्यंत दुख हो रहा है। हम आगे इस तरह की घटनाएं नहीं होने देना चाहते। हम यह नहीं चाहते थे लेकिन ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण हुआ। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493