‘पार्चड’ के प्रीमियर में शामिल न होने से निराश अजय

मुंबई, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अजय देवगन 40वें टोरंटो अंतर्राष्ट्री फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में ‘पार्चड’ के प्रीमियर में शामिल न होने से काफी निराश हैं।

अजय देवगन ‘पार्चड’ फिल्म के सह-निर्माता हैं।

फिल्म के प्रीमियर में न शामिल होने के बाद अब अभिनेता को फिल्म को मिलने वाली प्रतिक्रिया का इंतजार है। अजय देवगन के साथ असीम बजाज, गुलाब सिंह और रोहन जगदाले भी इस फिल्म के सह-निर्माता हैं।

अजय ने ट्विटर पर फिल्म के प्रीमियर में शामिल न हो पाने की निराशा जाहिर करते हुए फिल्म की निर्देशक लीना यादव और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने लिखा, “लीना, असीम और पूरी टीम को टीआईएफएफ में ‘पार्चड’ की स्क्रीनिग के लिए शुभकामनाएं। शामिल न हो पाने का दुख है, लेकिन प्रतिक्रिया सुनने का इंतजार कर रहा हूं।”

ग्रामीण भारत पर आधारित इस फिल्म में तीन साधारण महिलाओं के जीवन को दर्शाया गया है, जो सदियों पुरानी परंपराओं को तोड़ने का प्रयास करती हैं।

इस फिल्म में राधिका आप्टे, तनिष्ठा चटर्जी, सुरवीन चावला, आदिल हुसैन, सुमित व्यास, लहर खान, रिद्धि सेन, महेश बलराज और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493