ब्रेक के दौरान ‘झलक..’ टीम को समय देते हैं शाहिद

मुंबई 13 सितम्बर (आईएएनएस)। टेलीविजन रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा रिलोडेड’ में अभिनेता शाहिद कपूर निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं कैमरे के पीछे शो के कर्मचारियों के साथ शाहिद काफी मनोरंजन करते हैं।

शाहिद अक्सर ब्रैक टाइम में शो के कर्मचारियों और स्टूडियों के दर्शकों के साथ मनोरंजन करते हैं।

शाहिद के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “शाहिद सभी प्रतियोगियो के बेहद करीब हैं। उन्हें अक्सर शॉट्स के बीच शो के कर्मचारियों और मौजूद दर्शकों के साथ मनोरंजन करते देखा जाता है।”

‘झलक दिखला जा रिलोडेड’ का प्रसारण कलर्स पर हो रहा है। इसमें मोहित मलिक, सनाया इरानी, अनिता हंसनंदनी, नेहा मर्दा, स्कारलेट मेलिश विल्सन और रुपल त्यागी जैसे प्रतियोगी हैं।

गणेश हेगड़े, शहिद, कपूर और मलाइका अरोड़ा सहित लॉरेन शो के निर्णायक हैं।

जहां तक आगामी फिल्मों की बात है, तो शाहिद, विकास बहल की ‘शानदार’ और अभिषेक चौबे की ‘उड़ता पंजाब’ में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493