पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद राहुल का पहला अमेठी दौरा अगले हफ्ते

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष का पद्भार संभालने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी का 15 और 16 जनवरी को दौरा करेंगे।

राहुल को 16 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

बहरीन की यात्रा से लौटे राहुल गांधी ने वापस आने के बाद बहरीन के नेताओं और वहां के लोगों के प्यार और आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया है।

राहुल ने वहां बहरीन के शहजादे सलमान बिन हमद अल खलीफा और विदेश मंत्री प्रिंस शेख खालिद बिन हमद अल खलीफा से मुलाकात की थी और दोनों देशों के बीच खेल व क्रिकेट संबंध को बढ़ावा देने पर चर्चा की थी।

राहुल ने इस संबंध में ट्वीट कर बहरीन और भारतीय समुदाय के लोगों के प्यार और आतिथ्य पर शुक्रिया अदा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493