पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की जांच करेगी कांग्रेस

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने सोमवार को ऐलान किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दिनों पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प की जांच करेंगे। इस झड़प में हरियाणा के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर भी घायल हुए थे।

जंतर-मंतर के निकट भैरो मंदिर के पास छह अक्टूबर को तंवर तथा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी।

पार्टी के कार्यकर्ता भैरो मंदिर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत के लिए इकट्ठा हुए थे, जो उत्तर प्रदेश में लगभग महीने भर की ‘किसान यात्रा’ के बाद राजधानी पहुंचे थे।

झड़प के बाद तोमर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पार्टी के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता झड़प में घायल हुए।

कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी ने एक बयान में कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फैसला किया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे छह अक्टूबर को भैरो मंदिर के पास हुई घटना की जांच करेंगे, जहां कार्यकर्ता व नेता राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए इकट्ठा हुए थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493