लॉस एंजेलिस, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायिका पिंक ने बताया कि उन्होंने एडेल को मातृत्व की सलाह दी है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, क्यू मैगजीन के साथ एक साक्षात्कार में, ‘वट एबाउट अस’ की गायिका ने बताया कि उन्होंने एडेल को पांच वर्षीय बेटे एंजेलो को संभालने का तरीका बताया और यह भी कि वह उनके साथ सड़क पर किस तरह चलें।
पिंक ने बताया कि इसके बाद लोगों ने उनसे यात्रा के दौरान बच्चों को संभालने के तरीके के बारे में पूछा।
एडेल ने इससे पहले स्वीकार किया कि जब किशोरावस्था में उन्होंने प्रस्तुति दी, तो यह उनके जीवन के सबसे परिभाषित क्षणों में से था।
dharmpath.com dharmpath