लॉस एंजेलिस, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। निर्देशक जेसन हॉल ने कहा है कि फिल्म ‘थैंक यू फॉर योर सर्विस’ में काम करने के दौरान वह अभिनेता मिलेस टेलर से बेहद प्रभावित हुए थे।
वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार हॉल ने कहा, “मैं उनके करियर को देखता आ रहा हूं और मैंने उनमें अविश्वसनीय करिश्मा देखा है। मैं मिलेस से बेहद प्रभावित हुआ था।”
उन्होंने कहा, “हमने उन्हें वह करने के लिए कहा, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया था। उन्होंने बेहद अद्भुत प्रदर्शन किया है।”
फिल्म में टेलर एडम स्कूमान के रूप में नजर आएंगे।
उनके किरदार के बारे में हॉल ने कहा कि उसे हर समय युद्ध करना पड़ता है। वह फ्लोरिडा से हैं। मिलेस फ्लोरिडा के जिस क्षेत्र से हैं, वहां उनके ज्यादातर दोस्त सेना में हैं या ब्लू कॉलर जॉब करते हैं।
dharmpath.com dharmpath