लॉस एंजेलिस, 2 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड फिल्म ‘एक्स एक्स एक्स : द र्टिन ऑफ जैंडर केज’ में दीपिका पादुकोण की सह-कलाकार रूबी रोज को शुभकामना दी है।
प्रियंका अमेरिकी टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ में एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिश के किरदार में बेहद मशहूर हुई थी। शो छह मार्च से फिर शुरू होगा।
रोज शो के विज्ञापन को बालों के एक ब्रांड का विज्ञापन समझ बैठीं थीं।
रोज ने ट्विटर पर लिखा, “‘क्वांटिको’ का विज्ञापन देखकर मुझे वह पेंटीन का विज्ञापन लगा, लेकिन फिर मुझे लगा कि बंदूकों और अन्य चीजों के साथ यह अजीब है।”
प्रियंका ने रोज के ट्वीट के जवाब में लिखा, “धन्यवाद रूबी रोज। भारतीय लड़कियों के बाल प्राकृतिक रूप से अच्छे होते हैं। दीपिका जरूर सहमत होगी। ‘एक्स एक्स .’ के लिए शुभकामना।”
‘एक्स एक्स एक्स : द र्टिन ऑफ जैंडर केज’ से दीपिका हॉलीवुड में कदम रखेंगी।
फिल्म 2017 में रिलीज होगी और इसमें उनके साथ विन डीजल भी हैं।
dharmpath.com dharmpath