गाजियाबाद : शिक्षक ने छात्रा को जड़ा थप्पड़, दर्ज हुई शिकायत

गाजियाबाद, 2 मार्च (आईएएनएस)। गाजियाबाद के एक स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा को एक शिक्षक द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर बुधवार को परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया शिक्षक आदिल ने साहिबाबाद के दयावती उच्चतर माध्यमिक मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा को अपने दो सहपाठियों पर टिप्पणी करने के कारण थप्पड़ जड़ दिया।

स्कूल से वापस आने के बाद, जब छात्रा ने माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी दी, तो वे स्कूल प्राचार्य से मिले।

परिजनों ने कहा कि प्राचार्य ने जब इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

साहिबाबाद पुलिस अधिकारी हरदयाल सिंह यादव ने कहा, “हमें शिकायत मिली है और जांच जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493