पिछले 5 वषरे में देश का सम्मान बढ़ा : निरहुआ

बक्सर, 17 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने शुक्रवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने दोबारा प्रधानमंत्री बनाना तय कर लिया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में नरेंद्र मोदी ही देश को एक मजबूत सरकार दे सकते हैं, और पिछले पांच सालों में उन्होंने जो कार्य किया, उससे देश का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है।

बक्सर लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी, भाजपा नेता अश्विनी चौबे के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए निरहुआ ने कहा, “मौजूदा समय में एक मजबूत सरकार देने में सिर्फ राजग ही सक्षम है।” उन्होंने लोगों से एक मजबूत सरकार बनाने के लिए राजग को वोट देने की अपील की।

निरहुआ ने कहा, “पूरा देश मोदी जी के नेतृत्व में आस्था जता चुका है। 19 मई को बक्सर संसदीय क्षेत्र की जनता भी इतिहास रचेगी। मोदी जी ही देश को एक मजबूत सरकार दे सकते हैं। पिछले पांच वषरें में प्रत्येक क्षेत्र में भारत एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। इस प्रगति को अपने वोट के माध्यम से और गति देनी है, जिससे भारत विश्वगुरु बन कर उभरे। हर भारतीय का सम्मान बढ़े।”

निरहुआ ने लोगों को उत्साहित करते हुए कहा, “यह आम चुनाव नहीं है, बल्कि भारत के नव निर्माण की तस्वीर और तकदीर लिखने का चुनाव है। हर हाल में जनता देश के विकास के लिए, आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर प्रहार करने वाली सरकार केंद्र में बनाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493