‘पिछले 7 महीनों में 2 लाख से ज्यादा अफगानिस्तानी विस्थापित हुए’

काबुल, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में मानवतावादी मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने बुधवार को कहा कि 2018 के शुरुआती सात महीनों में संघर्ष के कारण दो लाख से ज्यादा अफगानिस्तानी आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, ओसीएचए ने एक बयान में कहा, “अफगानिस्तान में संघर्ष के कारण एक जनवरी से 10 अगस्त 2018 तक 209,000 लोग अपने घर छोड़कर भाग गए। 34 प्रांतों में से 31 में जबरन विस्थापन दर्ज किया गया है।”

अफगान अधिकारियों और मानवीय एजेंसियों ने देश में बड़ी संख्या में विस्थापित परिवारों को लेकर चिंता व्यक्त की है।

बयान के मुताबिक, “विस्थापित परिवार अक्सर खुद को खतरनाक स्थिति में पाते हैं, जहां अपर्याप्त आश्रय, खाद्य-पानी की कमी, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं तक अप्र्याप्त पहुंच के साथ सुरक्षा के आभाव में उनकी सेहत, गरिमा खतरे में पड़ रही है।”

देश में जारी संघर्ष, विद्रोह और सुरक्षा हालात के बदतर होने के कारण 2001 से 10 लाख से ज्यादा अफगानिस्तानी विस्थापित हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493