पिता की फिल्म में सह-निर्देशक बनीं अक्षरा हासन

चेन्नई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री अक्षरा हासन अपने पिता और दिग्गज अभिनेता कमल हासन की आगामी त्रिभाषी फिल्म ‘शाबाश नायडू’ की सह-निर्देशक होंगी। फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होगी।

फिल्म की यूनिट से एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “अक्षरा ने इस परियोजना में स्वयं को शामिल किया है और वह राजीव कुमार की सहायक निर्देशक होंगी। यह पहली फिल्म है, जिसमें कमल अपनी दोनों बेटियों के साथ दिखेंगे।”

‘शाबाश नायडू’ में श्रुति को कमल की बेटी के किरदार में देखा जाएगा।

तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में बनने वाली फिल्म में राम्या कृष्णन और मनु नारायण भी हैं।

फिल्म की नियमित रूप से शूटिंग 16 मई से अमेरिका में शुरू होगी, जहां फिल्म के 80 प्रतिशत दृश्यों को शूट किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493