पिता बनना सबसे अच्छी भूमिका : जेरेमी

लॉस एंजेलिस, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता जेरेमी रेनर का कहना है कि अपनी चार वर्षीय बेटी एवा का पिता होना उनके लिए अब तक की ‘सर्वश्रेष्ठ भूमिका’ है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, रेनर से उनकी भूमिकाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं इन दिनों केवल एक पिता के तौर पर अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिका निभा रहा हूं।”

जेरेमी ने इससे पहले कहा था कि वह आठ बच्चों के पिता बनना चाहते हैं।

रेनर ने कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरे इर्द-गिर्द आठ बच्चे दौड़ते दिखाई दें।”

उन्होंने कहा, “मैंने अपने जीवन में कई शानदार काम किए हैं। लेकिन मुझे लगता है कि जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमें किसी के साथ की जरूरत महसूस होती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493